Skip to main content
DumbMoneyIndia's Top Deals
Back to Blog

Amazon Great Indian Festival vs Flipkart Big Billion Days 2026: तारीख, ऑफर्स और खरीदारी गाइड

October 1, 2026Akshat SomaniAkshat Somani
Amazon Great Indian Festival vs Flipkart Big Billion Days 2026: तारीख, ऑफर्स और खरीदारी गाइड

Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल 2026 जल्द शुरू

Amazon की Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है, और Flipkart की Big Billion Days Sale उसके एक दिन बाद, 9 अक्टूबर से।

त्योहारों का सीज़न शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को बड़ी सेल का इंतज़ार रहता है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीज़न में कुछ खरीदना चाहते हैं, तो तारीखें अभी नोट कर लीजिए। इस गाइड में हम दोनों सेल की तारीख, बैंक ऑफर्स, खरीदने लायक कैटेगरी और बचत के आसान टिप्स बता रहे हैं।

Sale 2026 की तारीखें

Amazon की सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart पर Early Access 8 अक्टूबर से और आम ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी।

सेल

Early Access

आम ग्राहकों के लिए शुरुआत

Amazon Great Indian Festival Sale

8 अक्टूबर 2026

Flipkart Big Billion Days Sale

8 अक्टूबर 2026

cwazy deaaaaals

Hot Deals

Updated 6 minutes ago
Kaff KFR12 1800 W | Electric and Rotisserie Oven with Dehydrate Mode

Kaff KFR12 1800 W | Electric and Rotisserie Oven with Dehydrate Mode

Rs.21990Rs.5999
BUY NOW
TOMMY HILFIGER Paige Tommy Hilfiger White MOP Dial Gold Stainless Steel Strap

TOMMY HILFIGER Paige Tommy Hilfiger White MOP Dial Gold Stainless Steel Strap

Rs.14800Rs.699
BUY NOW
BAJAJ Almond Drops Nourishing Body Lotion with Almond Butter, 72 Hr Moisture68% OFF

BAJAJ Almond Drops Nourishing Body Lotion with Almond Butter, 72 Hr Moisture

Rs.620Rs.197
BUY NOW
View All Hot Deals

9 अक्टूबर 2026

दोनों सेल में अलग-अलग कैटेगरी में डिस्काउंट, बैंक ऑफर, कूपन और कई दूसरे फायदे देखने को मिलेंगे।

Amazon Great Indian Festival Sale: क्या मिलेगा?

Amazon के अनुसार, SBI Credit और Debit card से खरीदारी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम और Daily use जैसी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स उचित रेट पर उपलब्ध होंगे। Prime members को भी कुछ extra फायदे मिल सकते हैं।

अगर आप कुछ खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को सेल से पहले ही Wish list में सेव कर लें।

Flipkart Big Billion Days Sale: Sale में क्या खरीद सकते हैं?

Flipkart की Big Billion Days Sale त्योहारों में शॉपिंग के लिए सबसे बड़ी सेल में से एक है, और इसमें ज़रूरत के हर सामान पर ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं।

सेल में आप इन कैटेगरी पर नज़र रख सकते हैं:

  • स्मार्टफोन और मोबाइल एक्सेसरीज़
  • लैपटॉप और टैबलेट
  • स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक आइटम
  • टीवी और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स
  • कपड़े और फैशन प्रोडक्ट्स
  • जूते और बैग
  • ब्यूटी और पर्सनल केयर
  • होम डेकोर और घर का सामान
  • Daily use के प्रोडक्ट्स

अगर आप Flipkart से कुछ खरीदने की सोच रहे हैं, तो सेल शुरू होने से पहले अपने मनपसंद सामान की कीमत और उपलब्ध बैंक ऑफर्स पर नज़र रखें।

Amazon vs Flipkart: किस पर बेहतर Deal मिलेगी?

यह पहले से बताना मुश्किल है, क्योंकि एक ही सामान पर दोनों वेबसाइट की कीमत और बैंक ऑफर्स अलग-अलग हो सकते हैं।

इसलिए जिस भी प्रोडक्ट को खरीदना है, उसकी दोनों जगह तुलना करके समझदारी से शॉपिंग करें। इन तीन चीज़ों की तुलना ज़रूर करें:

  • कीमत: एक ही प्रोडक्ट दोनों साइट पर अलग कीमत में मिल सकता है।
  • बैंक ऑफर्स: कौन-सा बैंक और कार्ड किस साइट पर ज़्यादा फायदा दे रहा है।
  • डिलीवरी चार्ज: कीमत के साथ डिलीवरी का खर्च भी जोड़कर देखें।

Sale में बचत के 6 आसान टिप्स

सिर्फ डिस्काउंट देखकर खरीदारी करना सही नहीं होता, इसलिए इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें।

cwazy deaaaaals

Hot Deals

Updated 6 minutes ago
Story@home Microfiber Single Flat 160 TC Printed 1 Bedsheet with 2 Pillow73% OFF

Story@home Microfiber Single Flat 160 TC Printed 1 Bedsheet with 2 Pillow

Rs.899Rs.239
BUY NOW
HEAD & SHOULDERS Anti Dandruff Shampoo Cool Menthol For Men & Women(1.2 L)

HEAD & SHOULDERS Anti Dandruff Shampoo Cool Menthol For Men & Women(1.2 L)

Rs.1911Rs.534
BUY NOW
Polycab EMERALD PLUS 15 L Storage Water Geyser(White)

Polycab EMERALD PLUS 15 L Storage Water Geyser(White)

Rs.11200Rs.3999
BUY NOW
View All Hot Deals
  1. पहले से कीमत चेक कर लें: जिस सामान को खरीदना है, उसकी सेल से पहले की कीमत नोट कर लें। इससे पता चलेगा कि असल में कितनी बचत हो रही है।
  2. Bank offer ध्यान से पढ़ें: कई बार ऑफर सिर्फ किसी खास बैंक के Debit या Credit card पर मिलता है। पेमेंट करने से पहले सभी शर्तें ज़रूर पढ़ें।
  3. Reviews और Rating देखें: प्रोडक्ट की रेटिंग, ग्राहकों के रिव्यू और सेलर के रिव्यू ज़रूर पढ़ें।
  4. Return और Warranty Policy जाँचें: इलेक्ट्रॉनिक्स और महँगे सामान खरीदते समय Warranty और Return Policy देखें। किसी भी परेशानी में इससे मदद मिलेगी।
  5. ज़रूरतों की लिस्ट बनाएँ: सेल से पहले अपनी ज़रूरत का सामान तय कर लें और पसंद के प्रोडक्ट्स Wish list में सेव कर लें।
  6. बजट के हिसाब से खरीदें: सेल है, इसका मतलब यह नहीं कि कुछ भी खरीद लें। सोच-समझकर खरीदारी करें और अपने बजट के हिसाब से बेहतर डील ढूँढें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 कब शुरू होगी? Amazon की सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 कब शुरू होगी? Flipkart पर Early Access 8 अक्टूबर से और आम ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी।

Amazon सेल में SBI कार्ड पर कितना डिस्काउंट मिलेगा? Amazon के अनुसार, SBI Credit और Debit card से खरीदारी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon और Flipkart में से किस पर बेहतर डील मिलेगी? यह पहले से बताना मुश्किल है, क्योंकि एक ही प्रोडक्ट पर दोनों साइट की कीमत और बैंक ऑफर्स अलग हो सकते हैं। खरीदने से पहले दोनों की तुलना करें।

सेल में कौन-सा सामान खरीद सकते हैं? स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फैशन, ब्यूटी, होम डेकोर और Daily use के प्रोडक्ट्स जैसी कई कैटेगरी में ऑफर्स मिल सकते हैं।

निष्कर्ष

सेल का हिस्सा बनने के बजाय सोच-समझकर खरीदारी करें। 8 और 9 अक्टूबर की तारीखें नोट करें, दोनों साइट पर कीमत और बैंक ऑफर्स की तुलना करें, और रिटर्न पॉलिसी व वारंटी देखकर ही ऑर्डर करें। इस तरह आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से सबसे बेहतर डील पा सकेंगे।

Akshat Somani

About the Author

Akshat Somani

Builder. Shipper. Deal-checker. I verify what's on this page myself no bots, no guesswork. Been building products long enough to know most "savings" sites are lying to you. This one isn't.